HTML tutorial
HTML tutorial

बीटेक और पॉलिटेक्निक डिग्रीधारक निकले स्मैक तस्कर, टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बीटेक और पॉलिटेक्निक डिग्रीधारक निकले स्मैक तस्कर, टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Spread the love

टिहरी।जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में थाना छाम पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार 12/13 अप्रैल 2026 की रात्रि में नगुण तिराहे मटियाली चौक पर सघन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल (UK07 DU 9209, अपाचे) को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन की सीट के नीचे से 2.97 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसे सील कर कब्जे में लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अमित उनियाल (B.Tech) और अजय विष्ट (Polytechnic), निवासी उत्तरकाशी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना छाम में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60/29 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

कार्रवाई में उप निरीक्षक शिवशंकर उनियाल, कांस्टेबल रामपाल तोमर, कांस्टेबल गंभीर तोमर सहित होमगार्ड नीरज, रवि और बलवीर शामिल रहे।

पुलिस ने अभिभावकों और युवाओं से अपील करते हुए कहा है कि बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें, क्योंकि नशा न केवल जीवन बल्कि पूरे परिवार को बर्बादी की ओर ले जाता है।

देवभूमि खबर

Related articles