उत्तराखंड शासन ने जारी की अधिकारियों के तबादलों की सूची
देहरादून।उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के ट्रांसफर की सूची जारी कर दी है। इस आदेश के तहत कई वरिष्ठ एवं मध्य स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।



खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में आनन्द स्वरूप को सचिव के साथ आयुक्त खाद्य का दायित्व दिया गया है, जबकि रुचि मोहन रयाल को अपर सचिव के साथ अपर आयुक्त बनाया गया है। प्रकाश चन्द्र को समाज कल्याण से हटाकर संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। बंशी लाल राणा को निदेशक महिला कल्याण के साथ आयुक्त खाद्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
प्रशासनिक स्तर पर गौरी प्रभात को रानीखेत से पौड़ी गढ़वाल तथा दीक्षिता जोशी को पौड़ी गढ़वाल में नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं नरेन्द्र सिंह को उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाया गया है, जबकि शिवकुमार बरनवाल को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से स्थानांतरित कर विश्वविद्यालय में तैनाती दी गई है।
अन्य महत्वपूर्ण बदलावों में अवधेश कुमार सिंह को टिहरी गढ़वाल से शहरी विकास निदेशालय में संयुक्त निदेशक बनाया गया है। शैलेंद्र सिंह को नैनीताल से टिहरी गढ़वाल, वैभव गुप्ता को शहरी विकास से हरिद्वार, और सौरभ असवाल को हरिद्वार से नैनीताल भेजा गया है। संतोष कुमार पाण्डे को नगर निगम देहरादून से उत्तराखंड सूचना आयोग में उप सचिव बनाया गया है। लक्ष्मीराज चौहान को गढ़वाल मंडल विकास निगम में महाप्रबंधक से परीक्षा नियंत्रक (UKSSSC) तथा कुसुम चौहान को हरिद्वार से जीएम जीएमवीएन बनाया गया है।
इसके अलावा विभिन्न जिलों में तैनात अधिकारियों के भी बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। हर गिरि को देहरादून से हरिद्वार, अनुराग आर्य को चम्पावत से नैनीताल, रविन्द्र कुमार जुवांठा को ऊधमसिंह नगर से देहरादून भेजा गया है। सुधीर कुमार को प्रशासन अकादमी से नैनीताल, हिमांशु कफल्टिया को ऊधमसिंह नगर, प्रेमलाल को उत्तरकाशी, और मुकेश चन्द्र रमोला को देहरादून में नई जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में यशवीर सिंह को चमोली, विपिन चन्द्र पन्त व सुनील कुमार को चम्पावत, पंकज भट्ट को टिहरी गढ़वाल, अलकेश भोडियात को चमोली, कृष्णा त्रिपाठी को रुद्रप्रयाग तथा अंकित राज को पिथौरागढ़ में तैनाती दी गई है।
शासन के इस व्यापक तबादला आदेश को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

