ऑपरेशन प्रहार में बड़ी कार्रवाई: महिला नशा तस्कर गिरफ्तार, लाखों की स्मैक बरामद

ऑपरेशन प्रहार में बड़ी कार्रवाई: महिला नशा तस्कर गिरफ्तार, लाखों की स्मैक बरामद
Spread the love

देहरादून।जनपद में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पूरे जनपद में सघन चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन को सफल बनाने के उद्देश्य से पुलिस टीमें लगातार सक्रिय हैं और नशा कारोबार में लिप्त आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है।

दिनांक 17 अप्रैल 2026 की रात्रि गश्त के दौरान ब्रह्मपुरी क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सलीना (57 वर्ष), निवासी ब्रह्मपुरी, थाना पटेलनगर को गिरफ्तार किया। अभियुक्ता के कब्जे से 8.71 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ढाई लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

इस संबंध में कोतवाली पटेलनगर में मु0अ0सं0-248/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम में निरीक्षक विनोद सिंह गुंसाई (प्रभारी निरीक्षक), उपनिरीक्षक प्रवीण पुण्डीर (चौकी प्रभारी बाजार), कांस्टेबल नितिन सैनी, कवि शर्मा, राजदीप, विकास तथा महिला कांस्टेबल गीता शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles