नैनीताल पुलिस का ऑपरेशन प्रहार: 16 लाख से अधिक की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

नैनीताल पुलिस का ऑपरेशन प्रहार: 16 लाख से अधिक की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
Spread the love

नैनीताल।जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस टीम ने 54.80 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 16 लाख 44 हजार रुपये बताई गई है।

मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” को सफल बनाने के उद्देश्य से जनपद में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) के दिशा-निर्देशों के तहत सभी थाना प्रभारियों और एसओजी टीम को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विमल मिश्रा के नेतृत्व में 17 अप्रैल 2026 को काठगोदाम क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कुंवरपुर बाईपास से गौलानदी जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी में उसके कब्जे से 54.80 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त दिलशाद (34 वर्ष), निवासी बनभूलपुरा, नैनीताल है। पूछताछ में उसने बताया कि वह स्मैक को इज्जतनगर, बरेली (उत्तर प्रदेश) से खरीदकर लाया था और स्थानीय स्तर पर बेचने की तैयारी में था। उसके खिलाफ थाना काठगोदाम में एफआईआर संख्या 53/26, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बरामदगी:
54.80 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत लगभग 16.44 लाख रुपये)

गिरफ्तारी टीम:
उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, हेड कांस्टेबल दीपक कुँवर, कांस्टेबल प्रेम प्रकाश एवं एसओजी के कांस्टेबल अशोक रावत शामिल रहे।


जनवरी से अब तक की कार्रवाई:
नैनीताल पुलिस ने इस वर्ष जनवरी से अब तक 20 मामलों में कार्रवाई करते हुए 25 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान कुल 1 किलो 385 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग 4 करोड़ 15 लाख 60 हजार रुपये से अधिक आंकी गई है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे से दूर रहें और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करें। युवाओं को विशेष रूप से जागरूक रहने और अभिभावकों को बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

देवभूमि खबर

Related articles