हरिद्वार में स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 6.75 ग्राम बरामद

हरिद्वार में स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 6.75 ग्राम बरामद
Spread the love

हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 6.75 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 21 अप्रैल 2026 को गैस प्लांट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान नहर पटरी जमालपुर खुर्द मार्ग से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आबिद हुसैन, निवासी दादूपुर गोविंदपुर (रानीपुर) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई।

देवभूमि खबर

Related articles