किचन ढाबा में कार्य करने वाले के बेटे सुमित ने इंटरमीडिएट में 25 वां स्थान प्राप्त कर नैनीताल के साथ भारतीय शहीद सैनिक स्कूल का नाम किया रोशन

किचन ढाबा में कार्य करने वाले के बेटे सुमित ने इंटरमीडिएट में 25 वां स्थान प्राप्त कर नैनीताल के साथ भारतीय शहीद सैनिक स्कूल का नाम किया रोशन
Spread the love

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के भारतीय शहीद सैनिक स्कूल के छात्र सुमित फर्त्याल निवासी स्टाफ हाउस ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में भारतीय शहीद सैनिक स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा में 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया और जानकारी के मुताबिक सुमित ने 25 वां स्थान हासिल कर उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में अपना नाम दर्ज किया।

सुमित शहर के इंटरमीडिएट कालेजों में एकमात्र मेधावी छात्र है,जिसको टॉपर सूची में शामिल किया गया है।
उसकी सफलता ने विद्यालय के साथ-साथ अपने परिवार व क्षेत्र वासियों को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर स्नो व्यू वार्ड और स्टाफ हाउस वार्ड के सभासदों ने मेधावी छात्र को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

नगर के स्टाफ हाउस निवासी सुमित के पिता चंदन फर्त्याल मल्लीताल रॉयल किचन ढाबा में कुक जबकि मां कमला फर्त्याल पोस्ट ऑफिस में आरडी की एजेंट है। अपने परिवार में तीन भाई बहनों में सबसे बड़े सुमित मर्चेंट नेवी में जाने तैयारी कर रहा है। सुमित ने कहा कि इसका श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों को जाता है।

देवभूमि खबर

Related articles