प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन की बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन
देहरादून। प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन उत्तराखंड की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक विधायक श्री उमेश शर्मा ‘काऊ’ के कार्यालय में सम्पन्न हुई, जिसमें संगठन के विस्तार और नई कार्यकारिणी के गठन पर निर्णय लिया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से श्री संजय सिंह पंवार को संगठन का प्रांतीय अध्यक्ष, श्री किशन रावत को प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री गंभीर सिंह रावत को प्रांतीय महासचिव तथा श्री सुधीर तोमर को प्रांतीय कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ ही श्री मदन पाल को संगठन मंत्री, श्री विनोद तोमर को मीडिया प्रभारी और अन्य सदस्यों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ से संगठन के संरक्षक पद का दायित्व संभालने का अनुरोध किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
बैठक में देहरादून जिला अध्यक्ष नवीन बिष्ट सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। संगठन ने भविष्य में रक्षक दल के हितों के लिए मजबूती से कार्य करने का संकल्प लिया।

