रुड़की में सरेआम फायरिंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद

रुड़की में सरेआम फायरिंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद
Spread the love

हरिद्वार। जनपद के कोतवाली रुड़की क्षेत्र में भरे बाजार में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले बदमाशों पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश गया है।

प्रकरण में वादी गुलशेर निवासी ग्राम बिझौली, कोतवाली मंगलौर ने 03 मई 2026 को तहरीर देकर बताया कि चार व्यक्तियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से तमंचे से फायरिंग की। इस पर कोतवाली रुड़की में मु0अ0सं0 174/2026 दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक सुभाष जखमोला को सौंपी गई।

घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन और प्रभारी निरीक्षक प्रदीप विष्ट के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सक्रिय मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने 04 मई 2026 को कलियर रोड नहर पटरी गुमटी के पास से दो आरोपियों को दबोच लिया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों में आसिफ (22 वर्ष) निवासी मुजफ्फरनगर, वर्तमान पता तेलीवाला रुड़की, और साकिब (20 वर्ष) निवासी तेलीवाला पाडली गुर्जर, रुड़की शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (UK17 R-8724) बरामद की है।
पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र राठी, उपनिरीक्षक सुभाष जखमोला सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

देवभूमि खबर

Related articles