30 मई तक राशन कार्ड ई-केवाईसी अनिवार्य, “मेरा ई-केवाईसी” ऐप से घर बैठे करें प्रक्रिया पूरी

30 मई तक राशन कार्ड ई-केवाईसी अनिवार्य, “मेरा ई-केवाईसी” ऐप से घर बैठे करें प्रक्रिया पूरी
Spread the love

देहरादून। राज्य सरकार ने सभी राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया अनिवार्य कर दी है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी यूनिट धारक 30 मई तक अपनी ई-केवाईसी हर हाल में पूर्ण कर लें, ताकि भविष्य में राशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या न हो।

ई-केवाईसी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए मेरा ई-केवाईसी ऐप तैयार किया गया है। इस ऐप के माध्यम से बुजुर्ग, दिव्यांग और असहाय लोग घर बैठे ही अपनी ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसमें आधार संख्या, पंजीकृत मोबाइल पर ओटीपी और फेस रिकॉग्निशन जैसी सरल प्रक्रिया अपनाई गई है।

आंकड़ों के अनुसार, सफेद राशन कार्ड धारकों में 72 प्रतिशत ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। कुल 9,58,624 लाभार्थियों में से 6,91,086 लोगों ने प्रक्रिया पूरी कर ली है। वहीं पीले राशन कार्ड धारकों में अब तक 40 प्रतिशत ई-केवाईसी पूर्ण हुई है, जिसमें 5,03,316 में से 1,98,241 लाभार्थी शामिल हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि ऐप के जरिए छूटे हुए लाभार्थी भी आसानी से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग राशन की दुकान तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, उनके लिए यह सुविधा विशेष रूप से उपयोगी है।

प्रशासन ने सभी राशन कार्ड धारकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी अवश्य कर लें, ताकि उन्हें सरकारी खाद्यान्न का लाभ लगातार मिलता रहे।

देवभूमि खबर

Related articles