HTML tutorial
HTML tutorial

चंपावत गैंगरेप कांड के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

चंपावत गैंगरेप कांड के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग
Spread the love

देहरादून। चंपावत में 16 वर्षीय किशोरी के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के यमुना कॉलोनी चौक, चकराता रोड पर राज्य सरकार का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संयोजन युवा कांग्रेस नेता रितेश छेत्री ने किया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। युवा नेता रितेश छेत्री ने कहा कि अंकिता भंडारी मामले में अब तक न्याय नहीं मिला और अब मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत में हुई यह घटना पूरे प्रदेश को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री की अपनी विधानसभा में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो प्रदेश की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में राज्य सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि सत्ता से जुड़े लोगों के नाम गंभीर अपराधों में सामने आना चिंताजनक है और नैतिक आधार पर मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।

उन्होंने भाजपा महिला नेताओं की चुप्पी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि “नारी शक्ति” की बात करने वाली भाजपा की महिला नेता इस मामले में मौन क्यों हैं।

प्रदर्शन के दौरान “मुख्यमंत्री इस्तीफा दो” और “बहन-बेटियों के साथ अत्याचार नहीं सहेंगे” जैसे नारे लगाए गए। इस मौके पर पीयूष जोशी, माही जेटली, राजीव प्रजापति, पिया थापा, कासिम चौधरी, प्रियांशु गौड़, वंश सूद, रहमान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles