नैनीताल पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, बुटीक की दुकान से 5 किलो चरस बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

नैनीताल पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, बुटीक की दुकान से 5 किलो चरस बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Spread the love

नैनीताल। पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), एसटीएफ कुमाऊं और काठगोदाम पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दमुवाढूंगा क्षेत्र से 5 किलो 02 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। पुलिस ने मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 10 मई 2026 को पुलिस टीम ने दमुवाढूंगा क्षेत्र के देवखड़ी में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के सामने स्थित “डी फैशन बुटीक” नामक टेलर की दुकान पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त प्रवीण आर्या और बलवन्त सिंह के कब्जे से 5 किलो 02 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस के अनुसार बरामद चरस बागेश्वर क्षेत्र से लाकर नैनीताल में सप्लाई की जा रही थी। मामले में एफआईआर संख्या 62/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रवीण आर्या निवासी देवखड़ी दमुवाढूंगा थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल तथा बलवन्त सिंह निवासी ग्राम तीख, पोस्ट डोला थाना कपकोट जनपद बागेश्वर शामिल हैं। पुलिस अब दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने में लगी है।

कार्रवाई में एसटीएफ एंटी नार्कोटिक्स टीम से निरीक्षक पावन स्वरूप, एसआई विनोद चंद्र जोशी, आरक्षी वीरेंद्र चौहान एवं आरक्षी इसरार अहमद शामिल रहे। वहीं काठगोदाम पुलिस टीम में एसओ विमल मिश्रा, एसआई दिलीप सिंह, आरक्षी प्रमोद कुमार और आरक्षी कारज सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

देवभूमि खबर

Related articles