तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर रोडवेज कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन, निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर रोडवेज कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन, निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
Spread the love

रिपोर्ट: ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी से दूर फरसोली रोडवेज कार्यशाला में रोडवेज कर्मचारियों ने फरवरी माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने जल्द लंबित वेतन भुगतान की मांग उठाई।

धरने के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि लगातार तीन माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मई माह का एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद फरवरी से अब तक का वेतन कर्मचारियों को नहीं मिल पाया है।

कर्मचारियों ने कहा कि बिना वेतन के मजबूरी में कार्य करना पड़ रहा है। बच्चों की स्कूल फीस, मकान किराया, दूध और रोजमर्रा के खर्चों का प्रबंधन करना बेहद कठिन हो गया है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में पर्यटन और पीक सीजन के चलते रोडवेज की आय अच्छी हो रही है तथा बसें पूरी क्षमता के साथ संचालित हो रही हैं, इसके बावजूद कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलना चिंता का विषय है।

रोडवेज कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन एवं शासन से फरवरी से मई तक के लंबित वेतन और महंगाई भत्ते का शीघ्र भुगतान करने की मांग की है।

देवभूमि खबर

Related articles