उद्योग विभाग कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन, मंत्री भरत सिंह चौधरी से मिला प्रतिनिधिमंडल

उद्योग विभाग कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन, मंत्री भरत सिंह चौधरी से मिला प्रतिनिधिमंडल
Spread the love

देहरादून। उद्योग विभाग राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने ग्राम्य विकास, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम (MSME), खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री भरत सिंह चौधरी से यमुना कॉलोनी स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान कर्मचारी प्रतिनिधियों ने विभागीय समस्याओं एवं विभिन्न मांगों को लेकर मंत्री को मांग पत्र सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने स्थानांतरण, डीपीसी (पदोन्नति), मृतक आश्रित नियुक्ति तथा विभागीय संविदा कर्मचारियों से जुड़े विषयों सहित अन्य समस्याओं को विस्तार से रखा।
मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कर्मचारियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि सभी विषयों का नीतिगत एवं न्यायोचित तरीके से समाधान किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के निर्देश भी दिए।

मंत्री ने कहा कि कर्मचारी किसी भी विभाग की कार्यप्रणाली की महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर उद्योग विभाग राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, सचिव पंकज चौहान, प्रचार मंत्री प्रदीप नेगी, कोषाध्यक्ष सचिन, सदस्य नवीन मलाशी एवं प्रवीन मल्ल सहित अन्य कर्मचारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles