कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया आईटीडीए रोजगार मेले का शुभारंभ,  195 युवाओं का हुआ चयन

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया आईटीडीए रोजगार मेले का शुभारंभ,  195 युवाओं का हुआ चयन
Spread the love

देहरादून। सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) द्वारा उत्तराखंड राज्य के आईटी एवं अन्य क्षेत्रों में प्रशिक्षित युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आईआरडीटी ऑडिटोरियम, देहरादून में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में रोजगार मेले में शामिल विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने अपने संबोधन में युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भविष्य में भी इस प्रकार के रोजगारोन्मुखी आयोजनों को निरंतर आयोजित किए जाने पर जोर दिया, जिससे युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें और प्रदेश से पलायन को रोका जा सके।

रोजगार मेले में आईटीडीए-केल्प के छात्र-छात्राओं, भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों एवं अन्य युवक-युवतियों ने प्रतिभाग किया। मेले में दिल्ली-एनसीआर एवं उत्तराखंड की 21 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें लगभग 359 युवाओं ने साक्षात्कार दिए। साक्षात्कार के उपरांत करीब 195 युवक-युवतियों का चयन किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सचिव सूचना प्रौद्योगिकी, अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी, निदेशक आईटीडीए, सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं आईटीडीए के समस्त कार्मिकों का विशेष योगदान रहा।

देवभूमि खबर

Related articles