उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारी मंच ने मोहन सिंह खत्री का किया अभिनन्दन

उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारी मंच ने मोहन सिंह खत्री का किया अभिनन्दन
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारी मंच के सदस्यों ने वरिष्ठ राज्य निर्माण आन्दोलनकारी श्री मोहन सिंह खत्री को उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद का उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

इस अवसर पर राज्य आन्दोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष श्री सुभाष बथ्र्वाल एवं वरिष्ठ राज्य निर्माण आन्दोलनकारी रविन्द्र जुगरान ने कहा कि श्री मोहन सिंह खत्री ने उत्तराखंड राज्य आन्दोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राज्य गठन के बाद भी वे लगातार जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि बाल कल्याण परिषद को उनके अनुभवों और कार्यशैली का लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारी मंच के अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती, ओमी उनियाल, श्रीमती द्वारिका बिष्ट, पृथ्वी सिंह नेगी, केशव उनियाल, पार्षद अशोक डोबरियाल, मोहन बहुगुणा, विनय बलूनी, रामलाल खंडूरी, रामेश्वरी परमार, राधा तिवारी, पुष्पलता सिलवाना, नरेन्द्र नौटियाल, संजय बलूनी, चन्द्रकिरण राणा, पूरन सिंह लिंगवाल, अनीता सक्सेना एवं रघुवीर तोमर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles