आये दिन दोपहर स्ट्रीट लाइट विधुत पोलो में जली रहने से तरह तरह की चर्चा का बाजार गर्म हो रहा है
रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी के आसपास आये दिन दोपहर स्ट्रीट लाइट विधुत पोलो में जली रहने से गलियों, कूचों व मोहल्ले में चर्चाओं का बाजार गर्म हो रहा है साथ ही तरह तरह की बात हो रही है। एक ओर उत्तराखंड सरकार स्ट्रीट लाइट का बिल आमजनमानस में थोपने की तैयारी कर रही थी।
तो शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जोरदार पहल करते हुए । उत्तराखंड वासियों को खुशखबरी भी दी। कि कोई भी स्ट्रीट लाइट जो पब्लिक के लिये जलाई जाती है उसका कोई भी शुल्क आमजनमानस ने नही लिया जायेगा। जो मीडिया में भी सुर्खियों में छाया रहा। साथ ही आमजनमानस ने मंत्री कैड़ा का धन्यवाद भी अदा किया।
पर इधर देखने में आया कि आये दिन दोपहर स्ट्रीट लाइट कई घण्टो तक विधुत पोल में जली होने से चर्चा व्याप्त है।
लोगों का कहना है अगर केबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा स्ट्रीट लाइट जो विधुत पोलो में जल रही है उसका शुल्क माफ नहीं करते ।
तो इसका खामियाजा आमजनमानस को भुगतना पड़ता ।
जो इस तरह आये दिन दोपहर पोलो में स्ट्रीट लाइट जली हुई होती और धनराशि जनता को चुकानी पड़ती। लोगों का कहना है वह तो केबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आमजनमानस की समस्या को नजदीक से देख कर इस तरह की जो विधुत विभाग द्वारा योजना बनाई जा रही थी। उस समय पूर्ण रूप से ग्रहण लगा दिया ।नही तो बिना वजह लोगों की जेब से रकम जाना तय हो गया था। यहाँ बार बार इस तरह का आये दिन दोपहर स्ट्रीट लाइट विधुत पोल में जलती हुई दिखाई देती है।

