HTML tutorial
HTML tutorial

नेहरू कॉलोनी स्थित निजी अस्पताल में एसी ब्लास्ट से लगी आग, धुएं और गैस के बीच आईसीयू में फंसे मरीजों को बचाया , रेस्क्यू के दौरान कई पुलिसकर्मी भी हुए घायल

नेहरू कॉलोनी स्थित निजी अस्पताल में एसी ब्लास्ट से लगी आग, धुएं और गैस के बीच आईसीयू में फंसे मरीजों को बचाया , रेस्क्यू के दौरान कई पुलिसकर्मी भी हुए घायल
Spread the love

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में आग लगने की घटना के दौरान दून पुलिस ने जान जोखिम में डालकर आईसीयू में फंसे मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालते हुए मानवता की मिसाल पेश की। धुएं और गैस रिसाव के बीच चलाए गए रेस्क्यू अभियान में कई मरीजों की जान बचाई गई, जबकि बचाव कार्य में जुटे पुलिसकर्मी भी ऑक्सीजन की कमी से प्रभावित हो गए।

पुलिस के अनुसार, 20 मई 2026 को कंट्रोल रूम के माध्यम से रिस्पना पुल के पास स्थित पेनिसिया अस्पताल में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस एवं फायर यूनिट तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि अस्पताल के आईसीयू में लगे एसी में ब्लास्ट होने से आग लगी थी।

घटना के समय आईसीयू में भर्ती मरीज धुएं और गैस के बीच फंस गए थे। पुलिसकर्मियों ने बिना अपनी परवाह किए तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया और मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान गैस और धुएं के कारण कुछ मरीजों तथा पुलिसकर्मियों को ऑक्सीजन की कमी की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के मुताबिक, घटना में कुल 10 लोग घायल हुए, जबकि आईसीयू में पहले से वेंटिलेटर पर भर्ती 60 वर्षीय वीरवती की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। राहत कार्य में शामिल तीन पुलिसकर्मियों की तबीयत भी बिगड़ गई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही अजय सिंह एवं एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर भर्ती पुलिसकर्मियों और मरीजों का हालचाल जाना तथा चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

रेस्क्यू अभियान में थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी मनोज नौटियाल, चौकी प्रभारी धनीराम पुरोहित, गिरीश बडोनी, अमित रॉड, एएसआई अंशुल बर्थवाल सहित पुलिस टीम एवं फायर यूनिट के अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दून पुलिस की त्वरित कार्रवाई और साहसिक प्रयासों की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

देवभूमि खबर

Related articles