नैनीताल पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई थाना प्रभारियों समेत 51 पुलिस कर्मियों के तबादले

नैनीताल पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई थाना प्रभारियों समेत 51 पुलिस कर्मियों के तबादले
Spread the love

नैनीताल जनपद में पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों, महिला उपनिरीक्षकों और पुलिस कर्मियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक, उत्तराखंड देहरादून तथा कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में यह तबादला सूची जारी की गई। फेरबदल के तहत कई थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेश के अनुसार निरीक्षक जसवीर सिंह को पुलिस लाइन नैनीताल से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम बनाया गया है। निरीक्षक हरपाल सिंह को थाना चोरगलिया से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तल्लीताल की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत को डीसीआरबी से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल नियुक्त किया गया है।
उपनिरीक्षक तारा सिंह राणा को चौकी प्रभारी छोई रामनगर से थानाध्यक्ष चोरगलिया बनाया गया है, जबकि उपनिरीक्षक अनीस अहमद को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष खनस्यूं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा हल्द्वानी, रामनगर, भवाली, कालाढूंगी, मुक्तेश्वर, मुखानी, बनभूलपुरा, तल्लीताल, मल्लीताल और काठगोदाम सहित कई थानों एवं चौकियों में तैनात पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।

देवभूमि खबर

Related articles