उच्च हिमालयी वाइब्रेंट विलेज गुंजी में “हरित योग” कार्यक्रम आयोजित
पिथौरागढ़ जनपद के उच्च हिमालयी वाइब्रेंट विलेज गुंजी में शुक्रवार को आयुष विभाग द्वारा 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत “हरित योग” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आईटीबीपी की 7वीं वाहिनी, गुंजी ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. चंद्रकला भैसोड़ा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि देव के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान गुंजी श्रीमती विमला गुंजियाल (सेवानिवृत्त आईजी, उत्तराखंड पुलिस) उपस्थित रहीं। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में डिप्टी कमांडेंट आईटीबीपी 7वीं वाहिनी श्री गोविन्द सिंह ह्यांकी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त डीआईजी बीएसएफ श्री के.एस. गुंजियाल, ग्राम प्रधान नपलच्यू श्रीमती सविता नपालच्याल एवं सरपंच गुंजी श्रीमती लक्ष्मी गुंजियाल मौजूद रहीं।
इसके अतिरिक्त ऑडिट विभाग देहरादून के ऑडिटर श्री संजय ओझा तथा एसएसबी गुंजी के सब इंस्पेक्टर श्री गोपाल सिंह ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
आयुष विभाग की ओर से कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु नोडल अधिकारी डॉ. नीरज कोहली, योग दिवस नोडल अधिकारी डॉ. भगवती जोशी, ब्लॉक प्रभारी डॉ. राकेश खाती, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. हेमलता पायर, प्रभारी चिकित्सक गुंजी डॉ. सुखदेव सिंह एवं योग अनुदेशक श्री रवि पांडेय उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में 50 से अधिक सेना के जवानों, ग्रामीणों एवं अतिथियों ने योगाभ्यास किया। प्रतिभागियों ने योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लेते हुए स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

