अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर ने किया थाना धुमाकोट का औचक निरीक्षण
कोटद्वार। अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर द्वारा थाना धुमाकोट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, भोजनालय, कर्मचारी बैरक, थाना परिसर तथा प्रस्तावित आवासीय भवनों के लिए चिन्हित भूमि का गहन अवलोकन कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना अभिलेखों, सीसीटीएनएस तथा अन्य ऑनलाइन पोर्टलों के संचालन की जांच की। उन्होंने अभिलेखों को अद्यतन रखने और सभी कार्यों के समयबद्ध निष्पादन के निर्देश दिए।
मालखाने में लंबित मालों के शीघ्र निस्तारण तथा थाना परिसर में लंबे समय से खड़े वाहनों के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
इसके अलावा सभी पुलिस कर्मियों को अनुशासन बनाए रखने, उत्कृष्ट टर्नआउट, स्वच्छ बैरक एवं आवासीय परिसर बनाए रखने तथा सरकारी संपत्तियों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने उच्चाधिकारियों द्वारा जारी आदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

