कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने जनता की सुनी समस्या त्वरित गति से निपटाने के दिये दिशा निर्देश

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी से दूर कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत सचिव मुख्यमंत्री ने जनता की समस्याओं को उनके पास जाकर बारकी से सुना ही नहीं अपितु त्वरित गति से निपटाने के दिशा निर्देश अधिकारियों व कर्मचारियों को दिये। यहाँ बता दें पहले आयुक्त दीपक रावत ने अपने कार्यालय में जनता की समस्याओं को सुना उसके बाद वह स्वयं जनता के सम्मुख चले गये और विस्तार से उन लोगों की समस्या को सुना।
दीपक रावत ने कहा अधिक तर शिकायत भूमि विवाद, धोखाधड़ी से धनराशि हडपने, अवैध निर्माण, पारिवारिक विवाद, जैसे सामने आए जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित को निर्देश दिए गए।

