चारधाम यात्रा के दौरान पुलिस की सख्ती जारी, मोरी में अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के सुगम एवं सुरक्षित संचालन को लेकर उत्तरकाशी पुलिस लगातार मुस्तैद और सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में जनपदभर में अवैध गतिविधियों, नशे और मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत के नेतृत्व में थाना मोरी पुलिस टीम ने 27 मई 2026 की रात्रि चेकिंग अभियान के दौरान मोरी-त्यूनी रोड स्थित बागी मौताड़ तिराहे के पास एक व्यक्ति को अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम ने वाहन संख्या HP 63F 7475 बोलेरो कैंपर से चार पेटी अवैध अंग्रेजी शराब “रॉयल स्टैग” बरामद की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संदीप ठाकुर (42 वर्ष) निवासी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ थाना मोरी में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी

