विदेश में रह रही महिला को मृत दिखाकर जमीन हड़पने की साजिश नाकाम, मेरठ से एक और आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

देहरादून ।पुलिस ने भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूमि धोखाधड़ी करने वाले एक और आरोपी को मेरठ, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर विदेश में रह रही महिला का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर उनकी भूमि के कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और जमीन का बैनामा कराने की साजिश रची थी। इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

जानकारी के अनुसार राजपुर रोड स्थित आर्य नगर निवासी रक्षा सिन्हा ने कोतवाली डालनवाला में शिकायत दर्ज कराई थी कि अमित मैगी और उसके साथियों ने उन्हें मृत दर्शाते हुए फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार किया तथा उनकी भूमि से संबंधित कूटरचित दस्तावेज बनाकर धोखाधड़ी की। शिकायत के आधार पर वर्ष 2018 में कोतवाली डालनवाला में धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर गठित टीम ने विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य जुटाए। जांच में संलिप्त पाए गए तीन आरोपियों—राजीव देओल, कुलदीप सिंह और विनय बिश्नोई—को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। इनके बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी रखी हुई थी।

वर्तमान में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने फरार आरोपी रविन्द्र कुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार सुरागरसी और पतारसी की। मुखबिर तंत्र और सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन का पता लगाते हुए पुलिस टीम ने 1 जून 2026 को मेरठ से उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रविन्द्र कुमार पुत्र स्वर्गीय जसवंत सिंह, निवासी ग्राम सरस्वा, थाना दौराला, जिला मेरठ तथा वर्तमान निवासी उदय पार्क कॉलोनी, फेस-2, थाना पल्लवपुरम, मेरठ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र 59 वर्ष बताई गई है।

इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक कुलेन्द्र सिंह रावत, उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी नालापानी बलबीर सिंह, हेड कांस्टेबल मांगेराम, हेड कांस्टेबल भगवान सिंह कठैत, कांस्टेबल पंकज मलासी तथा एसओजी नगर के कांस्टेबल सौरभ रावत शामिल रहे। पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

देवभूमि खबर

Related articles

शुक्रवार की परेड में जवानों संग दौड़ीं एसएसपी श्वेता चौबे, परखी शारीरिक दक्षता  टिहरी गढ़वाल। पुलिस बल की शारीरिक दक्षता, अनुशासन और कार्यकुशलता बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाइन चंबा के परेड मैदान में साप्ताहिक परेड आयोजित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे ने स्वयं परेड में शामिल होकर पुलिस अधिकारियों, जवानों और प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों का उत्साहवर्धन किया।  परेड के दौरान एसएसपी श्वेता चौबे ने जवानों के साथ कदम से कदम मिलाते हुए स्वयं दौड़ में प्रतिभाग किया और उनकी शारीरिक दक्षता परखी। वरिष्ठ अधिकारी को जवानों के बीच मैदान में सक्रिय रूप से भाग लेते देखकर पुलिस कर्मियों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना बेहद जरूरी है, क्योंकि पुलिस कर्मियों को किसी भी समय चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई करनी पड़ सकती है।  साप्ताहिक परेड में पुलिस कर्मियों ने अनुशासित मार्च, ड्रिल, शस्त्र संचालन और विभिन्न शारीरिक दक्षता संबंधी अभ्यास किए। एसएसपी ने शस्त्र प्रशिक्षण पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि पुलिस कर्मियों को शस्त्रों के सुरक्षित रख-रखाव, संचालन और आवश्यकता पड़ने पर त्वरित एवं प्रभावी उपयोग में लगातार दक्ष बनाया जाए।  पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की भी एसएसपी ने समीक्षा की। उन्होंने संबंधित प्रशिक्षण अधिकारियों से आउटडोर और इंडोर प्रशिक्षण की प्रगति की जानकारी ली तथा प्रशिक्षण को पुलिस ड्यूटी से जुड़ी वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप अधिक व्यावहारिक बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों में अनुशासन, कानून की जानकारी, शारीरिक दक्षता, हथियार संचालन, जनता के साथ बेहतर व्यवहार और आपात परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने पर विशेष ध्यान देने को कहा।  परेड के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन चंबा परिसर का निरीक्षण कर व्यायामशाला, परिवहन शाखा, भोजनालय, प्रशिक्षण कक्ष सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस लाइन में स्वच्छता बनाए रखने, भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई सुनिश्चित करने, पुलिस वाहनों की नियमित फिटनेस एवं रख-रखाव, व्यायामशाला की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के लिए आवश्यक सुविधाएं व्यवस्थित एवं प्रभावी रखने के निर्देश दिए।  एसएसपी श्वेता चौबे ने जवानों को नियमित व्यायाम और शारीरिक प्रशिक्षण को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है। सड़क दुर्घटना, आपदा, बचाव अभियान, भीड़ प्रबंधन और अन्य आकस्मिक परिस्थितियों में पुलिस कर्मियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई करनी होती है। ऐसे में शारीरिक क्षमता, मानसिक सजगता और टीम भावना प्रभावी पुलिसिंग के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।