हत्या के प्रयास में फरार 20 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, असम भागने की फिराक में था अभियुक्त

Spread the love

देहरादून पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बेसबॉल का डंडा भी बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार एकता विहार, अजबपुर खुर्द निवासी कीर्ति मौर्य ने थाना नेहरू कॉलोनी में शिकायत दर्ज कराई थी कि 19 मई 2026 की रात हिमांशु डंगवाल और उसके साथियों ने उनके पिता सुशील मौर्य पर लोहे की रॉड और बेसबॉल के डंडे से हमला कर दिया। हमले में सुशील मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना नेहरू कॉलोनी में मुकदमा दर्ज कर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी, लेकिन वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। इसके चलते एसएसपी देहरादून द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

सक्रिय मुखबिर तंत्र और लगातार की गई तलाश के बाद पुलिस ने 31 मई 2026 की रात आईएसबीटी क्षेत्र से मुख्य आरोपी हिमांशु डंगवाल उर्फ मिंटू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना के बाद वह पुलिस से बचने के लिए लगातार छिपता फिर रहा था और अपने ससुराल असम भागने की तैयारी में था।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बेसबॉल का डंडा भी बरामद कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिमांशु डंगवाल उर्फ मिंटू पुत्र स्व. राजेंद्र प्रसाद, निवासी अजबपुर कला, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून के रूप में हुई।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विनय मोहन द्विवेदी (चौकी प्रभारी बाईपास), उपनिरीक्षक ओमप्रकाश, कांस्टेबल श्रीकांत ध्यानी, कांस्टेबल विनोद बचकोटी एवं कांस्टेबल बृजमोहन रावत ने गिरफ्तारी अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

देवभूमि खबर

Related articles

शुक्रवार की परेड में जवानों संग दौड़ीं एसएसपी श्वेता चौबे, परखी शारीरिक दक्षता  टिहरी गढ़वाल। पुलिस बल की शारीरिक दक्षता, अनुशासन और कार्यकुशलता बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाइन चंबा के परेड मैदान में साप्ताहिक परेड आयोजित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे ने स्वयं परेड में शामिल होकर पुलिस अधिकारियों, जवानों और प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों का उत्साहवर्धन किया।  परेड के दौरान एसएसपी श्वेता चौबे ने जवानों के साथ कदम से कदम मिलाते हुए स्वयं दौड़ में प्रतिभाग किया और उनकी शारीरिक दक्षता परखी। वरिष्ठ अधिकारी को जवानों के बीच मैदान में सक्रिय रूप से भाग लेते देखकर पुलिस कर्मियों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना बेहद जरूरी है, क्योंकि पुलिस कर्मियों को किसी भी समय चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई करनी पड़ सकती है।  साप्ताहिक परेड में पुलिस कर्मियों ने अनुशासित मार्च, ड्रिल, शस्त्र संचालन और विभिन्न शारीरिक दक्षता संबंधी अभ्यास किए। एसएसपी ने शस्त्र प्रशिक्षण पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि पुलिस कर्मियों को शस्त्रों के सुरक्षित रख-रखाव, संचालन और आवश्यकता पड़ने पर त्वरित एवं प्रभावी उपयोग में लगातार दक्ष बनाया जाए।  पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की भी एसएसपी ने समीक्षा की। उन्होंने संबंधित प्रशिक्षण अधिकारियों से आउटडोर और इंडोर प्रशिक्षण की प्रगति की जानकारी ली तथा प्रशिक्षण को पुलिस ड्यूटी से जुड़ी वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप अधिक व्यावहारिक बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों में अनुशासन, कानून की जानकारी, शारीरिक दक्षता, हथियार संचालन, जनता के साथ बेहतर व्यवहार और आपात परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने पर विशेष ध्यान देने को कहा।  परेड के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन चंबा परिसर का निरीक्षण कर व्यायामशाला, परिवहन शाखा, भोजनालय, प्रशिक्षण कक्ष सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस लाइन में स्वच्छता बनाए रखने, भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई सुनिश्चित करने, पुलिस वाहनों की नियमित फिटनेस एवं रख-रखाव, व्यायामशाला की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के लिए आवश्यक सुविधाएं व्यवस्थित एवं प्रभावी रखने के निर्देश दिए।  एसएसपी श्वेता चौबे ने जवानों को नियमित व्यायाम और शारीरिक प्रशिक्षण को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है। सड़क दुर्घटना, आपदा, बचाव अभियान, भीड़ प्रबंधन और अन्य आकस्मिक परिस्थितियों में पुलिस कर्मियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई करनी होती है। ऐसे में शारीरिक क्षमता, मानसिक सजगता और टीम भावना प्रभावी पुलिसिंग के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।