पीएम मोदी ने भगवान काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन कर लिया आशीर्वाद

Spread the love

वाराणसी।लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशीवासियों का आभार जताने के लिए आज सुबह करीब 9 बजकर 45 मिनट पर वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान से पहुंच गए। वहीं उनके साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी थे।

इसके बाद पीएम मोदी ने भगवान काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। पीएम मोदी पूरे विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा की। उनके साथ यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

इसके बाद पीएम मोदी बड़ा लालपुर स्थित पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। बेहतर काम करने वाले प्रदेश से लेकर जिले तक के कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करेंगे। प्रशासन और पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार, पूरा कार्यक्रम करीब चार घंटे का होगा।

देवभूमि खबर

Related articles