टिहरी बस अड्डे के पास अवैध शराब का जखीरा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

ऋषिकेश, 4 जून। आबकारी विभाग ऋषिकेश ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टिहरी बस अड्डे के निकट एक टीन शेड में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। आबकारी निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान अभियुक्त चंद्र सिंह पुत्र उदय सिंह निवासी 14 बीघा, ऋषिकेश को अवैध शराब का भंडारण एवं बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया।


कार्रवाई के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 96 पव्वे अंग्रेजी शराब, 65 पाउच माल्टा देशी शराब तथा 18 केन बीयर सहित लगभग चार पेटी अवैध शराब बरामद की गई। आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

देवभूमि खबर

Related articles