HTML tutorial
HTML tutorial

फूड प्लाजा रेस्टोरेंट में आबकारी विभाग की छापेमारी, अवैध शराब बरामद; दो गिरफ्तार

फूड प्लाजा रेस्टोरेंट में आबकारी विभाग की छापेमारी, अवैध शराब बरामद; दो गिरफ्तार
Spread the love

ऋषिकेश। अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ऋषिकेश की टीम ने श्यामपुर स्थित फूड प्लाजा रेस्टोरेंट में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट की तलाशी लेने पर 50 पव्वे अंग्रेजी शराब, 40 पाउच माल्टा देशी शराब तथा 22 केन बीयर बरामद हुई।

छापेमारी के दौरान मौके से रेस्टोरेंट संचालक आयुष रावत और अजय छेत्री को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आबकारी विभाग ने कहा कि अवैध शराब के भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

देवभूमि खबर

Related articles