नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में चचेरा भाई गिरफ्तार, पौड़ी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में चचेरा भाई गिरफ्तार, पौड़ी पुलिस की त्वरित कार्रवाई
Spread the love

पौड़ी ।नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 2 जून 2026 को रिखणीखाल निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ उसके चचेरे भाई सोनू ने दुष्कर्म किया है। शिकायत के आधार पर थाना रिखणीखाल में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान दर्ज किए गए तथा उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों का परीक्षण किया गया। जांच में आरोपी संजय उर्फ सोनू की संलिप्तता पाए जाने के बाद पुलिस टीम ने 7 जून 2026 को उसे कोटद्वार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संजय उर्फ सोनू (22 वर्ष), निवासी बूथानगर, रिखणीखाल, जनपद पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक दीपिका बिष्ट, अपर उपनिरीक्षक कैलाश जोशी तथा हेड कांस्टेबल रविन्दर भोज शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles