राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को मंत्री गणेश जोशी ने किया सम्मानित

राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को मंत्री गणेश जोशी ने किया सम्मानित
Spread the love

देहरादून। राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

देहरादून के मल्टीपरपज हॉल, परेड ग्राउंड में 4 से 7 जून तक आयोजित सब जूनियर, कैडेट एवं जूनियर राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में शौकीन कराटे अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और चार पदक अपने नाम किए।

प्रतियोगिता में शानवी बोरा ने 7 वर्ष आयु वर्ग (-25 किलोग्राम) में स्वर्ण पदक जीता। वहीं वेदान्त राहुत ने 10 वर्ष आयु वर्ग (-40 किलोग्राम) में रजत पदक, निवेदिता गैरोला ने 10 वर्ष आयु वर्ग (-30 किलोग्राम) में कांस्य पदक तथा दिग्यांत सेठ ने कैडेट वर्ग (-52 किलोग्राम) में कांस्य पदक हासिल किया।

इस दौरान अकादमी के कोच शौकीन लाल ने खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए आवश्यक खेल उपकरण उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इस पर मंत्री गणेश जोशी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र खेल उपकरण उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड के युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। कार्यक्रम में कोच शौकीन लाल भी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles