मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूर्ण होने पर मंदिर में जलाभिषेक व विशेष पूजा-अर्चना
मसूरी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राधा-कृष्ण मंदिर में जलाभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मसूरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं देश की निरंतर प्रगति की कामना की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 12 वर्षों का कार्यकाल विकास, विश्वास और कुशल नेतृत्व का प्रतीक रहा है। उन्होंने भारत की सेवा, सुरक्षा और समृद्धि के लिए निरंतर समर्पण भाव से कार्य करते हुए देश को नई दिशा देने का प्रयास किया है। साथ ही उन्हें भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने वाले जननेता बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी गईं।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने अनेक क्षेत्रों में नई उपलब्धियां हासिल की हैं और राष्ट्रहित के प्रति उनका समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र की उन्नति, प्रतिष्ठा और पराक्रम में निरंतर वृद्धि की प्रार्थना भी की गई।
इस अवसर पर मीरा सकलानी, रजत अग्रवाल, नरेंद्र मेलवान, खुशहाल राणा, सतीश धौंडियाल, विजय बिंदवाल, अनीता धनाई, जसोधा शर्मा, कमला थपलियाल, सचिन पंवार, अरुण कुमार, कुणाल रावत, मदन मोहन शर्मा और राकेश अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

