अग्निशमन केंद्र रानीखेत ने होटलों और उर्स मेले में किया अग्नि सुरक्षा निरीक्षण

अग्निशमन केंद्र रानीखेत ने होटलों और उर्स मेले में किया अग्नि सुरक्षा निरीक्षण
Spread the love
  1. रानीखेत। अग्निशमन केंद्र रानीखेत द्वारा शुक्रवार को क्षेत्र के प्रमुख होटलों एवं उर्स मेले में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन उत्तराखंड, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अग्निशमन एवं आपात सेवा देहरादून, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर के निर्देशों के क्रम में संपन्न हुई।

अग्निशमन अधिकारी रानीखेत श्री गणेश चंद्र के नेतृत्व में होटल सेवेंटीन और आसियाना व्हाइट हिल्स होटल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वहां उपलब्ध अग्निशमन यंत्रों की स्थिति, आपातकालीन निकास व्यवस्था, विद्युत कनेक्शन की सुरक्षा तथा अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान होटल प्रबंधन को अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए तथा प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के सही संचालन और आपातकालीन स्थिति में उनके प्रभावी उपयोग के संबंध में आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई।

इसके साथ ही उर्स मेले में लगाए गए स्टॉलों और दुकानों का भी निरीक्षण किया गया। ड्यूटी पर तैनात फायर यूनिट के कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

देवभूमि खबर

Related articles