HTML tutorial
HTML tutorial

ऋषिकेश में अवैध शराब बिक्री पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, महिला गिरफ्तार

ऋषिकेश में अवैध शराब बिक्री पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, महिला गिरफ्तार
Spread the love

ऋषिकेश। आबकारी निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर गोविंद नगर झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध शराब बिक्री के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है।
आबकारी विभाग के अनुसार, टीम ने गोविंद नगर स्थित झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान संतोष पत्नी राजेश को उसके घर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से 23 पव्वे मैकडोवेल नंबर-1, 21 पव्वे इंपीरियल ब्लू तथा 6 कैन गॉडफादर बीयर बरामद की गई। बरामद शराब को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

आबकारी विभाग ने आरोपी महिला के विरुद्ध उत्तराखंड आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है तथा लोगों से ऐसी गतिविधियों की सूचना विभाग को देने की अपील की है।

देवभूमि खबर

Related articles