बहादराबाद पुलिस का सनसनीखेज खुलासा: पत्नी को ज़हर देकर हत्या करने वाला पति गिरफ्तार, एफएसएल रिपोर्ट बनी अहम सबूत

बहादराबाद पुलिस का सनसनीखेज खुलासा: पत्नी को ज़हर देकर हत्या करने वाला पति गिरफ्तार, एफएसएल रिपोर्ट बनी अहम सबूत
Spread the love

हरिद्वार । के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस ने पत्नी की ज़हर देकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वैज्ञानिक साक्ष्यों और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई।
पुलिस के अनुसार, 4 फरवरी 2026 को मरगूबपुर निवासी मोहम्मद अनीश ने कोतवाली बहादराबाद में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बहन को उसके पति अफजाल ने इलाज के बहाने पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिसके बाद उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक ने स्वयं इसकी विवेचना शुरू की।

घटनास्थल से भौतिक साक्ष्य जुटाए गए और पोस्टमार्टम के बाद बिसरा परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया। एफएसएल रिपोर्ट में मृतका की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से होने की पुष्टि हुई। वैज्ञानिक साक्ष्यों और जांच में आरोपी की भूमिका स्पष्ट होने पर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए।

लगातार फरार चल रहे आरोपी अफजाल को 27 जून 2026 को बढ़ेड़ी राजपूतान हाईवे पुल, शांतर्शाह क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपनी पत्नी की बीमारी से परेशान था और इसी वजह से उसने उसे ज़हर देकर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी नवनीत सिंह ने स्पष्ट किया है कि जघन्य अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

देवभूमि खबर

Related articles