इन सासंदो को मिला मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए न्योता

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से चंद घंटों पहले उनके संभावित मंत्रियों के नामों की तस्वीर साफ होने लगी है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इन संभावित मंत्रियों को पीएमओ की ओर से मंत्रिमंडल में उनके शामिल होने के लिए न्योता देने के उद्देश्य से फोन पहुंच रहे हैं।
अभी तक पीएमओ की ओर से जिन संभावित मंत्रियों के पास फोन पहुंचे हैं, उनमें किरेन रिजिजू, गुजरात सांसद पुरुषोत्तम रुपाला और मनसुख मांडवीया, बारमेड से सांसद कैलाश चौधरी, एआईएडीएमके से रवींद्रन, राव इंद्रजीत, हरसिमरत कौर, मुख्तार अब्बास नकवी, रविशंकर प्रसाद, स्मृति ईरानी, प्रहलाद जोशी, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, डॉ. जितेंद्र सिंह, किशन रेड्डी, सुरेश अंगदी, रामदास अठावले, पीयूष गोयल, बाबुल सुप्रियो, प्रकाश जावड़ेकर, अर्जुन राम मेघवाल, सदानंद गौड़ा, अनुप्रिया पटेल, नितिन गडकरी, नित्यनंद राय, थावरचंद गहलोत संजीव बालियान, आरसीपी सिंह को मंत्री पद की शपथ लेने के लिए फोन आया है।

