कोरोनेशन अस्पताल के नए सीएमएस डॉ. यतेंद्र सिंह का स्वागत, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की जताई उम्मीद

कोरोनेशन अस्पताल के नए सीएमएस डॉ. यतेंद्र सिंह का स्वागत, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की जताई उम्मीद
Spread the love

देहरादून। देवभूमि खबर के प्रधान संपादक अखिलेश व्यास एवं अविरल खबर के प्रधान संपादक मनमोहन बधानी ने जिला अस्पताल कोरोनेशन के नव नियुक्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. यतेंद्र सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर दोनों वरिष्ठ पत्रकारों ने आशा व्यक्त की कि डॉ. यतेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कोरोनेशन अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में और अधिक सुधार होगा तथा अस्पताल की व्यवस्थाएं पहले से अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनेंगी।

उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाला प्रत्येक मरीज विश्वास और उम्मीद के साथ उपचार के लिए पहुंचता है। ऐसे में अस्पताल प्रशासन की प्राथमिकता मरीजों के इस भरोसे को कायम रखना और उन्हें बेहतर, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना होना चाहिए।

डॉ. यतेंद्र ने भी अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने, मरीजों को समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।

देवभूमि खबर

Related articles