स्वयं सहायता समूहों से ही टेक होम राशन वितरण की मांग, नारी शक्ति संगठन ने रघुनाथ सिंह नेगी को सौंपा ज्ञापन

स्वयं सहायता समूहों से ही टेक होम राशन वितरण की मांग, नारी शक्ति संगठन ने रघुनाथ सिंह नेगी को सौंपा ज्ञापन
Spread the love

विकासनगर। नारी शक्ति महिला प्रदेश संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी से मुलाकात कर प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में पूर्व की भांति स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से टेक होम राशन वितरण व्यवस्था बहाल करने की मांग उठाई। संगठन ने सरकार के समक्ष इस मांग को प्रभावी ढंग से रखने का आग्रह किया।

मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी मांग को मजबूती से सरकार के समक्ष रखा जाएगा और स्वयं सहायता समूहों के हितों की लड़ाई पूरी गंभीरता से लड़ी जाएगी।

नारी शक्ति महिला प्रदेश संगठन का कहना है कि टेक होम राशन का वितरण स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से होने से स्थानीय महिलाओं को रोजगार मिलता है और समूह आर्थिक रूप से सशक्त होते हैं। इसलिए पूर्व व्यवस्था को पुनः लागू किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रीता नेगी, राखी ठाकुर, फरजाना, सुमन कश्यप, रुखसाना, सुषमा, रेखा चौधरी, नंदा नेगी, सरिता जोशी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles