पंतनगर में लाखों की चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार; 160 ग्राम सोना, 1 किलो चांदी और चोरी की बाइक बरामद

Spread the love

रुद्रपुर/पंतनगर। ऊधम सिंह नगर पुलिस ने पंतनगर क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 160 ग्राम सोने के आभूषण, एक किलो चांदी के आभूषण तथा चोरी में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है, जबकि चोरी की नकदी बैंक खातों में जमा किए जाने की जानकारी मिलने पर संबंधित खातों को फ्रीज कराने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी पंतनगर के पर्यवेक्षण में गठित चार विशेष पुलिस टीमों ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्यों के संकलन और सटीक सुरागरसी के आधार पर 15 जुलाई को अजय उर्फ अज्जू (28) निवासी गडरियाबाग, थाना किच्छा को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार 16 जून 2026 को प्रकाश चन्द निवासी शांतिपुरी नंबर-1 ने थाना पंतनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 15/16 जून की रात अज्ञात चोर उनके नवनिर्मित मकान की खिड़की की ग्रिल हटाकर अंदर घुस गए और अलमारी में रखे उनकी पत्नी, माता एवं बहू के सोने-चांदी के आभूषणों के साथ करीब 7 से 8 लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए। इस संबंध में थाना पंतनगर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से चोरी की गई थी, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वारदातों को अंजाम दिया जाता था। उसने यह भी स्वीकार किया कि चोरी की गई लगभग 7 लाख रुपये की नकदी अपने बैंक खातों में जमा कर दी है। पुलिस संबंधित बैंक खातों को फ्रीज कराने की कार्रवाई कर रही है। जांच में एक अन्य आरोपी की संलिप्तता भी सामने आई है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में चोरी, नकबजनी एवं आयुध अधिनियम सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष नन्दन सिंह रावत के नेतृत्व में गठित टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह अधिकारी, उपनिरीक्षक पंकज सिंह महर, हेड कांस्टेबल भूवन पाण्डे, हेड कांस्टेबल मतलूब खान, कांस्टेबल राजेन्द्र कोरंगा, कांस्टेबल श्यामसुन्दर, कांस्टेबल भूपाल सिंह तथा एसओजी रुद्रपुर के कांस्टेबल भूपेन्द्र, पंकज बिनवाल, वीरेन्द्र रावत और शुभम सैनी शामिल रहे। 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्यों और प्रभावी सुरागरसी के आधार पर टीम ने चोरी की घटना का सफल अनावरण किया।

देवभूमि खबर

Related articles

शुक्रवार की परेड में जवानों संग दौड़ीं एसएसपी श्वेता चौबे, परखी शारीरिक दक्षता  टिहरी गढ़वाल। पुलिस बल की शारीरिक दक्षता, अनुशासन और कार्यकुशलता बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाइन चंबा के परेड मैदान में साप्ताहिक परेड आयोजित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे ने स्वयं परेड में शामिल होकर पुलिस अधिकारियों, जवानों और प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों का उत्साहवर्धन किया।  परेड के दौरान एसएसपी श्वेता चौबे ने जवानों के साथ कदम से कदम मिलाते हुए स्वयं दौड़ में प्रतिभाग किया और उनकी शारीरिक दक्षता परखी। वरिष्ठ अधिकारी को जवानों के बीच मैदान में सक्रिय रूप से भाग लेते देखकर पुलिस कर्मियों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना बेहद जरूरी है, क्योंकि पुलिस कर्मियों को किसी भी समय चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई करनी पड़ सकती है।  साप्ताहिक परेड में पुलिस कर्मियों ने अनुशासित मार्च, ड्रिल, शस्त्र संचालन और विभिन्न शारीरिक दक्षता संबंधी अभ्यास किए। एसएसपी ने शस्त्र प्रशिक्षण पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि पुलिस कर्मियों को शस्त्रों के सुरक्षित रख-रखाव, संचालन और आवश्यकता पड़ने पर त्वरित एवं प्रभावी उपयोग में लगातार दक्ष बनाया जाए।  पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की भी एसएसपी ने समीक्षा की। उन्होंने संबंधित प्रशिक्षण अधिकारियों से आउटडोर और इंडोर प्रशिक्षण की प्रगति की जानकारी ली तथा प्रशिक्षण को पुलिस ड्यूटी से जुड़ी वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप अधिक व्यावहारिक बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों में अनुशासन, कानून की जानकारी, शारीरिक दक्षता, हथियार संचालन, जनता के साथ बेहतर व्यवहार और आपात परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने पर विशेष ध्यान देने को कहा।  परेड के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन चंबा परिसर का निरीक्षण कर व्यायामशाला, परिवहन शाखा, भोजनालय, प्रशिक्षण कक्ष सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस लाइन में स्वच्छता बनाए रखने, भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई सुनिश्चित करने, पुलिस वाहनों की नियमित फिटनेस एवं रख-रखाव, व्यायामशाला की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के लिए आवश्यक सुविधाएं व्यवस्थित एवं प्रभावी रखने के निर्देश दिए।  एसएसपी श्वेता चौबे ने जवानों को नियमित व्यायाम और शारीरिक प्रशिक्षण को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है। सड़क दुर्घटना, आपदा, बचाव अभियान, भीड़ प्रबंधन और अन्य आकस्मिक परिस्थितियों में पुलिस कर्मियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई करनी होती है। ऐसे में शारीरिक क्षमता, मानसिक सजगता और टीम भावना प्रभावी पुलिसिंग के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।