राहुल गांधी के कार्यक्रम से भाजपा घबराई, बाधा डालने की कोशिश नाकाम रही: गरिमा मेहरा दसौनी

Spread the love

देहरादून। कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के युवा संवाद कार्यक्रम को बाधित करने के लिए समानांतर कार्यक्रम आयोजित किए, लेकिन इसके बावजूद राहुल गांधी का कार्यक्रम सफल रहा।

गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि राहुल गांधी के प्रभाव के कारण ही प्रदेश सरकार को मुख्यमंत्री का युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि उसी दिन सरकार की ओर से एक अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसकी एंट्री निशुल्क रखी गई। उनका कहना था कि पहले राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए परेड ग्राउंड की अनुमति दी गई, लेकिन बाद में उसे निरस्त कर दिया गया। इसके बावजूद कांग्रेस ने सफलतापूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पहले ही पारित हो चुका है, इसके बावजूद महिलाओं को सड़कों पर उतारा गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज कराया गया, जबकि अब राहुल गांधी के युवा संवाद के बाद सरकार भी अग्निवीर जैसे मुद्दों पर युवाओं से संवाद करने को मजबूर हुई।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का संवाद कार्यक्रम युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाला कार्यक्रम था और उसे जनता का व्यापक समर्थन मिला।

देवभूमि खबर

Related articles