HTML tutorial
HTML tutorial

सावन में पाषाण देवी मंदिर में गूंजे शिवभक्ति के स्वर, रुद्राभिषेक, हवन और सुंदरकांड में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सावन में पाषाण देवी मंदिर में गूंजे शिवभक्ति के स्वर, रुद्राभिषेक, हवन और सुंदरकांड में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Spread the love

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सावन माह के पावन अवसर पर सरोवर नगरी नैनीताल स्थित प्रसिद्ध मां पाषाण देवी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर रुद्राभिषेक, हवन-यज्ञ एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव और मां पाषाण देवी की आराधना की।

कार्यक्रम के दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने भी सुंदरकांड का सुमधुर पाठ कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा और श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

मंदिर के प्रमुख पुजारी जगदीश भट्ट एवं आचार्य भगवती प्रसाद जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से रुद्राभिषेक एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए।

पाषाण देवी मंदिर का उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के परिवार से भी विशेष जुड़ाव रहा है। बताया जाता है कि जब भी उनके परिवार के सदस्य नैनीताल आते हैं, वे मां पाषाण देवी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर अवश्य पहुंचते हैं।

मंदिर समिति के अनुसार वर्षभर यहां विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं, जबकि सावन माह में श्रद्धालुओं की विशेष आस्था के चलते मंदिर में भक्तों की संख्या काफी बढ़ जाती है।

देवभूमि खबर

Related articles