कांवड़ मेला उत्कृष्ट ड्यूटी पर हरिद्वार पुलिस के पांच जवानों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

कांवड़ मेला उत्कृष्ट ड्यूटी पर हरिद्वार पुलिस के पांच जवानों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
Spread the love

हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 के दौरान उत्कृष्ट सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का परिचय देने वाले हरिद्वार पुलिस के पांच पुलिसकर्मियों को उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार कांवड़ मेला क्षेत्र के भ्रमण के दौरान सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने मेले के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन में हरिद्वार पुलिस के योगदान की सराहना करते हुए इसे जनसेवा और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों में एएसआई जीडी राधारानी दास, पीएसी आरक्षी जयदीप, रिक्रूट आरक्षी अभिषेक रतूड़ी, आरक्षी टीपी दीपक चमोली तथा उपनिरीक्षक अनुज सिंह शामिल हैं। इन सभी पुलिसकर्मियों को कांवड़ मेले के दौरान उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन, सतर्कता और समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

हरिद्वार पुलिस ने कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सम्मानित पुलिसकर्मियों को विभाग एवं प्रदेशवासियों की ओर से बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

देवभूमि खबर

Related articles