विधायक सरिता आर्या व मुख्यमंत्री सचिव कुंमाऊ आयुक्त दीपक रावत समेत कई दिग्गजों को मिले एस आई आर नोटिस। घबराने की कोई बात नहीं है।

Spread the love

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी व उसके आसपास समेत जनपद नैनीताल एवं पूरे उत्तराखंड में आजकल चुनाव से सम्बंधित लिस्ट तैयार की जा रही है। जिसमें कुछ मतदाता द्वारा अपना विवरण स्पष्ट न दिए जाने या कोई गलत इंट्री हो जाने पर लगातार सुधार किए जाने हेतु इन दिनों नोटिस भेजे जा रहे हैं ।
इस दौरान नैनीताल विधायक सरिता आर्या, कुमाऊँ आयुक्त मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत समेत तमाम दिग्गजों के नाम एस आई आर नोटिस भेजे जा जा रहे हैं। इस क्रम में विधायक सरिता आर्या व कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत का कहना है । इस तरह के नोटिस से घबराने की कोई बात नहीं है जो दस्तावेज मांगे जा रहे हैं वह जमा अपने नजदीकी बूथ में जाकर या बीएलओ घर पर आ रही है तो जमा कर दे । आपका नाम मतदाता सूची में शामिल हो जायेगा।
इन दिनों जहां जहाँ पोलिंग बूथ पर निर्वाचन से सम्बंधित कर्मचारी कार्य कर रहे हैं । वहाँ मतदाता जाकर अपना नाम बोटर लिस्ट में देख रहा है।
सूत्रों की माने तो 2 लाख से अधिक मतदाताओ को एस आई आर नोटिस मिल चुके हैं। प्रशासन का कहना है जो जो दस्तावेज मतदाता से मांगे जा रहे हैं उनको जमा करने होंगे और मतदाता का नाम बोटर लिस्ट में जुड़ जायेगा।

देवभूमि खबर

Related articles