गहलोत ने बेटे की हार के लिए सचिन पायलट को ठहराया जिम्मेदार

Spread the love

जयपुर।लोकसभा चुनाव में राजस्‍थान में कांग्रेस को मिली करारी हार से राज्य में अंतर्कलह बढ़ती ही जा रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने बेटे वैभव गहलोत की जोधपुर सीट से हार के लिए सचिन पायलट को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि सचिन पायलट ने गहलोत के इस बयान पर हैरानी जताते हुए प्रतिक्रिया देने से इनकार का दिया।

आपको बता दें कि वैभव गहलोत जोधपुर लोकसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत ने 2.74 लाख वोटों से शिकस्त दी। इसी लोकसभा के अंतर्गत सरदारपुरा विधानसभा सीट आती है जहां से गहलोत विधायक हैं।

एबीपी न्‍यूज को दिए इंटरव्‍यू में गहलोत से पूछा गया कि क्या यह सच है कि जोधपुर से आपके बेटे का नाम पायलट ने ही सुझाया था? इस पर जवाब देते हुए गहलोत ने कहा कि यदि ऐसा है तो अच्छी बात है यह हम दोनों के बीच मतभेद की खबरों को खारिज करती है।’

उन्होंने आगे कहा कि ‘पायलट साहब ने यह भी कहा था कि वह बड़े अंतर से जीतेगा, क्योंकि हमारे वहां 6 विधायक हैं, और हमारा चुनाव अभियान बढ़िया था। उन्होंने कहा मुझे लगता है कि उन्हें वैभव की हार की जिम्मेदारी तो लेनी चाहिेए। जोधपुर में पार्टी की हार का पूरी पोस्टमॉर्टम होगा कि आखिर वह इस सीट से क्यों नहीं जीत पाए।

देवभूमि खबर

Related articles