HTML tutorial
HTML tutorial

नीति आयोग की बैठक 15 जून को होगी,पीएम करेंगे अध्यक्षता

Spread the love

नई दिल्ली।एजेंसी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीति आयोग की संचालन परिषद की 15 जून को बैठक की अध्यक्षता करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बैठक में जल प्रबंधन, कृषि और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। परिषद नीति आयोग का शीर्ष निकाय है। इसमें सभी मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के लेफ्टिनेंट गवर्नर, कई केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल हैं।

नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली नई सरकार के अंतर्गत संचालन परिषद की यह पहली बैठक है। सूत्रों ने कहा, ”नीति आयोग ने बैठक में भाग लेने के लिये सभी मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा है।” आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि संचालन परिषद महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर सकती है।

इसमें जल प्रबंधन, कृषि और पिछड़ा जिला विकास कार्यक्रम से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। इसके अलावा परिषद झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे नक्सल प्रभावित राज्यों के जिलों में सुरक्षा मुद्दों पर भी विचार करेगा।

देवभूमि खबर

Related articles