सहारनपुर से 511 ग्राम चरस लेकर दून पहुंचा अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर से 511 ग्राम चरस लेकर दून पहुंचा अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” विजन को साकार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 511 ग्राम अवैध चरस बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना नेहरू कॉलोनी की पुलिस टीम ने 29 अगस्त 2026 की रात्रि बाईपास फ्लाईओवर अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रिहान पुत्र नजम आलम, निवासी मौहल्ला पठानपुरा खण्ड-04, देवबंद, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 30 वर्ष बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 511 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बरामद चरस को देवबंद, सहारनपुर से लेकर देहरादून आया था। यहां वह चरस को स्थानीय नशे के आदी लोगों को बेचने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पुलिस जांच में आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। आरोपी पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में दिल्ली से जेल जा चुका है।

आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 259/24, धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट, थाना क्राइम ब्रांच, दिल्ली में अभियोग दर्ज है। उक्त मामले में आरोपी पूर्व में जेल भी जा चुका है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक धनीराम पुरोहित, चौकी प्रभारी फव्वारा, हेड कांस्टेबल सतेन्द्र कुमार तथा कांस्टेबल राविन्द्र शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles