केसरी चंद महाविद्यालय डाकपत्थर में पौधरोपण, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

डाकपत्थर। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डाकपत्थर में विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में बुधवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही पौधरोपण को जनभागीदारी से जोड़ना रहा।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधों का रोपण किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) डी.एस. नेगी, प्रो. आर.एस. गंगवार, डॉ. रोहित वर्मा, डॉ. अनिल शाह तथा कार्यक्रम संयोजक डॉ. ए.एम. पैन्यूली ने पौधे रोपित किए।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. (डॉ.) डी.एस. नेगी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का उल्लेख करते हुए छात्र-छात्राओं से परिवार और मातृभूमि के प्रति भावनात्मक जुड़ाव के साथ कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में डॉ. परवेज अहमद, डॉ. पूजा राठौर, डॉ. अविनाश भट्ट, डॉ. विजय बहुगुणा, डॉ. सरिता तिवारी, डॉ. हरीश चंद्र एवं डॉ. दर्शन सिंह नेगी सहित महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापकों ने सहभागिता की। इसके अलावा श्रीमती पूनम गांधियान, अंजली देवी, नीतू चौहान, सचिन, दीपक कुमार, दीपक बिष्ट एवं रतन लाल गोदियाल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से हरित परिसर, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
