रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस मामले में CBI की दूसरी चार्जशीट, 17 आरोपियों के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र

रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस मामले में CBI की दूसरी चार्जशीट, 17 आरोपियों के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र
Spread the love
    रु 6,229.54 करोड़ की धनराशि कथित रूप से डायवर्ट करने का मामला; बैंकों और वित्तीय संस्थानों को करीब 
                          रु 9,280 करोड़ के नुकसान का आरोप

मुंबई। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड . (RCFL) से जुड़े मामले में 17 आरोपियों के खिलाफ पहली सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है। यह चार्जशीट मुंबई स्थित CBI मामलों की विशेष अदालत में दाखिल की गई। आरोपियों में Reliance ADA Group के तीन वरिष्ठ अधिकारी, आठ कंपनियां तथा बैंक ऑफ़ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक और इंडियन ओवरसीज़ बैंक से जुड़े छह बैंक अधिकारी शामिल हैं।

CBI ने आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश, आपराधिक विश्वासघात/गबन और धोखाधड़ी सहित IPC की धाराओं तथा Prevention of Corruption Act, 1988 के तहत आरोप लगाए हैं।

जांच के अनुसार,रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड द्वारा उधार ली गई धनराशि में से करीब ₹6,229.54 करोड़ को कथित तौर पर मध्यस्थ और कंड्यूट कंपनियों
के माध्यम से Reliance ADA Group की विभिन्न कंपनियों में डायवर्ट किया गया। CBI का आरोप है कि यह धनराशि उधारी से संबंधित निर्धारित शर्तों का उल्लंघन करते हुए स्थानांतरित की गई, जिससे ऋण देने वाले बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों को गलत तरीके से नुकसान और आरोपियों व संबंधित संस्थाओं को अनुचित लाभ हुआ।

CBI ने Bank of Maharashtra और सार्वजनिक क्षेत्र के अन्य बैंकों के कंसोर्टियम से प्राप्त शिकायतों के आधार पर यह मामला दर्ज किया था। जांच एजेंसी के मुताबिक सभी बैंकों, वित्तीय संस्थानों और अन्य ऋणदाताओं को हुआ कुल नुकसान करीब ₹9,280 करोड़ है।

इस मामले में CBI ने पहली चार्जशीट 7 जुलाई 2026 को सात आरोपियों के खिलाफ दाखिल की थी। अब सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल होने के बाद मामले में अब तक कुल 24 आरोपियों, जिनमें व्यक्ति और कंपनियां शामिल हैं, के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच अभी जारी है।

CBI की बैंकिंग, सिक्योरिटीज एवं वित्तीय धोखाधड़ी शाखा (BSFB), दिल्ली ने विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, LIC और EPFO से प्राप्त शिकायतों के आधार पर Reliance Communications Ltd. (RCom), Reliance Home Finance Ltd. (RHFL), Reliance Commercial Finance Ltd. (RCFL), Reliance Telecom Ltd. (RTL) सहित Reliance ADA Group की अन्य संस्थाओं के खिलाफ आठ FIR दर्ज की हैं।

CBI इन मामलों में पहले ही पांच चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। मौजूदा सप्लीमेंट्री चार्जशीट को इन मामलों में दाखिल की गई छठी चार्जशीट बताया गया है। एजेंसी के अनुसार Reliance ADA Group से जुड़े मामलों में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इन मामलों की जांच माननीय सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में चल रही है। CBI ने कहा है कि वह मामलों की तेजी से और व्यापक जांच सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

देवभूमि खबर

Related articles