14.462 ग्राम डोडा पोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी कब्जे में

14.462 ग्राम डोडा पोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी कब्जे में
Spread the love

नैनीताल। जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम खेड़ा-चोरगलिया रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी में उसके कब्जे से 14.462 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या UK 04 AN 1467 को भी कब्जे में ले लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय पुत्र परमेश्वर (25 वर्ष), निवासी ग्राम देवलातल्ला, काठगोदाम, जनपद नैनीताल, स्थायी पता खाजू गोटिया, थाना गड़िया रंगीन, जनपद शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

आरोपी के खिलाफ कोतवाली काठगोदाम में मु0अ0सं0 114/26, धारा 8/15/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 धर्मेंद्र कुमार, कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल प्रेम प्रकाश एवं कांस्टेबल सुरेंद्र बिष्ट शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles