हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, जनता ने किया जोरदार स्वागत

हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, जनता ने किया जोरदार स्वागत
Spread the love

रिपोर्ट। ललित जोशी
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से करीब 65 किलोमीटर दूर हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निर्धारित कार्यक्रम के तहत पहुंचे। एफटीआई हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

एफटीआई हेलीपैड पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री धामी को पुलिस की टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनकी समस्याएं सुनीं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्राप्त जनसमस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी., मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे सहित विभिन्न अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री से जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, विभिन्न दर्जा प्राप्त राज्य मंत्रीगण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

देवभूमि खबर

Related articles