तल्लीताल में हर्षोल्लास से मनाया गया गणेश महोत्सव, सुंदरकांड पाठ से भक्तिमय हुआ माहौल

Spread the love

रिपोर्ट: ललित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में गणेश चतुर्थी के अवसर पर क्षेत्रवासियों की ओर से गणेश महोत्सव हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेश सहित नैनीताल एवं तल्लीताल क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

गणेश महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की आराधना के साथ सुंदरकांड का पाठ किया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयघोष और भजनों से पूरा तल्लीताल क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति के रंग में सराबोर नजर आए और सभी ने भगवान गणेश से सभी के जीवन से विघ्न-बाधाओं का हरण करने तथा क्षेत्र में सुख-शांति बनाए रखने की प्रार्थना की।

पूर्व नगर पालिका सभासद किरण साह ने बताया कि 16 सितंबर को गणेश महोत्सव के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं सभी श्रद्धालुओं से भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

इस अवसर पर पुजारी बसंत पांडे, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, मनोज साह टोनी, पुष्पा बिष्ट, सभासद गीता उप्रेती, माया साह, ममता साह, भावना रावत, रेखा वर्मा, पवन बिष्ट, शैलू उप्रेती, मीना साह, रिंकी बिष्ट, आयुष भंडारी, हर्षित बिष्ट, रानेश्वर साह, राजू बिष्ट एवं दीपक सहित क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles