विश्व हृदय दिवस पर हार्ट विशेषज्ञ डॉ. योगेंद्र सिंह सम्मानित

देहरादून। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य कोषाध्यक्ष मोहन सिंह खत्री ने जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेंद्र सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मोहन सिंह खत्री ने कहा कि डॉ. योगेंद्र सिंह वरिष्ठ एवं जनसेवा के प्रति समर्पित चिकित्सक हैं। उन्होंने कोरोनेशन चिकित्सालय सहित विभिन्न चिकित्सालयों में अपनी सेवाएं दी हैं। उत्तराखंड के दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले अनेक मरीजों ने भी उनकी चिकित्सा सेवाओं का लाभ लिया है।
उन्होंने बताया कि डॉ. योगेंद्र सिंह वर्तमान में मैक्स चिकित्सालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मोहन सिंह खत्री ने कहा कि जनसेवा के प्रति डॉ. योगेंद्र सिंह का समर्पण सराहनीय है और कामना है कि उनकी चिकित्सा सेवाओं का लाभ आगे भी आम जनता को मिलता रहे।
कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य आशीष खत्री, आकाश बिष्ट, सुबोध रावत, अशोक खत्री, प्रणव खत्री सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
